रांची, फरवरी 2 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को झारखंड परिदर्शन के दौरान पुलिस मुख्यालय सभागार में वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ शिष्टाचार मुलाकात की। विचार-विमर्श के दौरान झारखंड की भौगोलिक स्थिति एवं पुलिस की कार्यशैली से राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के पदाधिकारियों को अवगत कराया गया। झारखंड में पुलिसिंग एवं पुलिस के अनुसंधान आदि पर चर्चा करते हुए राज्य में स्थापित इकाई यथा-एटीएस/एसटीएफ/जैप, आईआरबी, सीआईडी, एएचटीयू व साइबर थानों के विषय में अवगत कराया गया। साईबर अपराध से संबंधित प्रतिबिंब ऐप की विस्तृत जानकारी दी गयी। मौके पर आईजी विशेष शाखा प्रभात कुमार, आईजी प्रशिक्षण ए विजयालक्ष्मी, आईजी अभियान डॉ माइकल राज एस, आईजी मानवाधिकार क्रांति कुमार गड़िदेशी, राष्ट्रीय रक्षा मह...