मेरठ, मार्च 16 -- मेरठ। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ गुरुवार को सैनिकों के साथ होली मनाने मेरठ कैंट पहुंचे। उन्होंने 24 राजपूत रेजिमेंट के जवानों और अधिकारियों के साथ होली मनाई। जवानों ने रक्षा राज्यमंत्री को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। रक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि सैन्य परिवारों के साथ उत्सव मनाने की वर्षों पुरानी परंपरा के निर्वहन का उन्हें सौभाग्य प्राप्त हुआ। होली पर गुरुवार दोपहर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सड़क मार्ग से सेना के होली कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने राजपूत रेजिमेंट के जवानों के साथ होली खेली। इसके बाद रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डा.लक्ष्मीकांत वाजपेयी के आवास पर पहुंचे और उन्हें होली की शुभकामनाएं दी। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मीडिया से बातचीत में कहा...