नई दिल्ली, मार्च 4 -- Solar Industries Share: सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड के शेयर आज मंगलवार को कारोबार के दौरान फोकस में हैं। कंपनी के शेयर 2% तक चढ़कर 9138.85 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गए थे। शेयरों में इस तेजी के पीछे एक बड़ी डील है। दरअसल, कंपनी ने मंगलवार, 4 मार्च को कहा कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड ने रक्षा मंत्रालय से Rs.239 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किए हैं। डील के तहत, सोलर डिफेंस और एयरोस्पेस एक साल के भीतर मल्टी-मोड हैंड ग्रेनेड डिस्ट्रिब्यूट करेगा।क्या है डिटेल? यह डील देश की सुरक्षा क्षमताओं में योगदान देने वाले महत्वपूर्ण डिफेंस प्रोडक्ट्स की सप्लाई पर फोकस है। सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड हाई क्वालिटी वाले डिफेंस प्रोडक्ट्स के निर्माण और आपूर्ति में सक्रिय है। ब...