भागलपुर, अगस्त 10 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। रक्षा बंधन के चलते भागलपुर से आने-जाने वाली सभी ट्रेनों में महिलाओं की अधिक भीड़ देखी गई। राखी के त्योहार को लेकर देश के अलग-अलग राज्यों की तरफ से आने वाली ट्रेनों में टिकट नहीं मिल रहा है। दिल्ली से बिहार जाने-आने वाली ट्रेनें भी फुल हैं। राखी को लेकर स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दो से तीन दिनों तक रेलवे स्टेशनों पर महिला यात्रियों की भीड़ अधिक होने की उम्मीद है। महिला यात्रियों की भीड़ देखते हुए रेलवे के अधिकारी 24 घंटे मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। लोकल चलने वाली ट्रेनों में भी आरपीएफ की टीम गश्त कर रही है। श्रावणी मेला के अंतिम दिन होने के कारण भी भागलपुर रेल खंड के अमूमन सभी रेलवे स्टेशनों पर श्रद्धालुओं की काफी संख्या में भीड़ देखी ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.