बांका, अगस्त 10 -- बांका, एक संवाददाता। शनिवार को दिव्यांग सेवा केन्द्र, बांका (सक्षम भारत द्वारा संचालित) में रक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांग सेवा केन्द्र के संरक्षक राहुल कुमार डोकनिया एवं जिला युवा अधिकारी, माई भारत (नेहरू युवा केंद्र) बांका के श्री लखवेन्द्र सिंह ढिल्लो की संयुक्त उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी दिव्यांग भाई-बहनों को राखी बांधी गई और उन्हें सशक्त बनाने हेतु निरंतर सहयोग का संकल्प लिया गया। साथ ही यह घोषणा की गई कि बांका जिले के अंतर्गत दिव्यांगजनों के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उनके उत्साहवर्धन का कार्य निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर दिव्यांग सेवा केन्द्र के सभी दिव्यांग बालक-बालिकाएं एवं कर्मी सुभाष चन्द्र यादव, स्वाति कुमारी, गुड़िया कुमारी उपस्थित रहे। हर्षोल्लास क़े स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.