वाराणसी, मार्च 5 -- चौबेपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह ने कहा कि आधुनिक भारत के रक्षा क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। यह देश के लिए शुभ संकेत हैं। वह मंगलवार को चौबेपुर कटेसर कलां स्थित स्व. सूबेदार सिंह स्मृति महिला महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के समापन समारोह में बोल रहे थे। दो दिनी दौरे पर आए जनरल वीके सिंह सपरिवार दोपहर बाद बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि जल, थल, वायु सेना के चाहे सैनिक स्कूल हो या द नेशनल डिफेंस एकेडमी का मामला, हर जगह महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। हमारा देश सार्वभौमिक वैज्ञानिक हैं। यही संस्कृति हमें आगे बढ़ाती है। देश की आधी आबादी की भागीदारी सेना क्षेत्र में है, जितना सबको है। महिलाएं पुरुषों से कम नहीं हैं। भारतीय सेना जैसी सेना दुनिया में किसी देश के...