लखनऊ, मार्च 17 -- भाजपा महानगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली स्थित उनके आवास पर भेंट की। राजनाथ सिंह ने आनंद द्विवेदी को नवीन कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं व बधाई दीं। साथ ही लखनऊ में चल रहे विकास कार्यों पर चर्चा की। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से अन्य आवश्यकताओं के बारे में पूछा। आनंद द्विवेदी ने होली मिलन व अन्य प्रस्तावित कार्यक्रमों में उपस्थिति के लिए आग्रह किया। राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, रक्षामंत्री ओएसडी केपी सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वहीं, आनन्द द्विवेदी के साथ महानगर उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, विवेक तोमर, प्रवीण गर्ग, अभिषेक खरे समेत अन्य नेता पहुंचे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.