लखनऊ, जुलाई 10 -- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल द्वारा कपूरथला मार्केट में जन्म दिवस समारोह का आयोजन किया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने दीप जलाए तथा केक काटा और लोगों में मिष्ठान वितरण किया। व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा राजनाथ सिंह जी व्यापारियों के हितैषी एवं देश की सीमाओं के रक्षक है। कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, कपूरथला अध्यक्ष राजवीर सिंह, प्रदेश मंत्री सोनी भार्गव सहित कई व्यापारी शामिल हुए। वहीं व्यापारियों संग महापौर सुषमा खर्कवाल ने गांधी प्रतिमा से हजरत गंज तक सफाई अभियान चलाया। इस दौरान उतर प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष अशोक मोतियानी, महामंत्री अनिल बजाज, प्रभु जालान, सुरेश छबलानी सहित कई व्यापारी शामिल हुए।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.