रामगढ़, अगस्त 9 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। भगवान राम के नाम से पहचान रखने वाला रामगढ़ शुक्रवार को दोपहर से देर शाम तक जामगढ़ से जाना जाने लगा। ऐसी स्थिति रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व भीषण जाम के दौरान हो गई। दोपहर से देर शाम तक शहर में जाम का झाम लगा रहा। खास कर थाना चौक से ब्लॉक चौक तक स्थिति सबसे खराब रही। इसके अलावा शिवाजी रोड, चट्टी बाजार की स्थिति भी कमोबेश यही देखी गई। इसका प्रमुख कारण यत्र-तत्र स्थानों पर बेतरकीब लगी वाहनें थी। जिसे देखने वाला कोई नहीं था। इस कारण लंबे समय तक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई एम्बुलेंस भी फंसी दिखी। जिसकी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं था। आम यात्रियों के सहारे ही जैसे-तैसे सभी निकले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.