नई दिल्ली, अगस्त 9 -- रक्षाबंधन से एक दिन पहले दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वाले लोगों की कुल संख्या के अबतक बने सभी रिकॉर्ड टूट गए और एक नया रिकॉर्ड बन गया। इस बारे में जानकारी देते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने शनिवार को बताया कि आठ अगस्त को उसके सभी कॉरिडोर पर रिकॉर्ड 81.87 लाख यात्रियों ने सफर किया, जो कि मेट्रो में एक दिन में सफर करने वाले यात्रियों की अब तक की सबसे ज्यादा संख्या है। DMRC ने कहा कि इससे पहले यह रिकॉर्ड 18 नवंबर, 2024 को बना था, जब 78.67 लाख यात्रियों ने यात्रा के लिए मेट्रो को चुना था। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद क्रमशः सबसे ज्यादा यात्रियों वाले अन्य दिनों की बात करें तो 20 अगस्त, 2024 को 77.48 लाख और 13 फरवरी, 2024 को 71.09 लाख यात्रियों ने मेट्रो ट्रेन में सफर किया था। DMRC ने बताया कि रक्षाबंधन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.