अलीगढ़, अगस्त 9 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नेशनल पब्लिक इण्टर कॉलेज एटा बाई पास रोड अलीगढ़ में शुक्रवार को रक्षा बंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने रंग बिरंगे, तिरंगे थीम पर राखी का निर्माण किया। विजेताओं को प्रबंधक और निदेशिका द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशिका नीरू गौतम ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रबंधक विनीत गौतम ने सभी छात्र-छात्राओं और समस्त स्टाफ को रक्षाबंधन की बधाई दी। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक संस्कृति और सभ्यता का देश है। यहां सभी रिश्तों को मान दिया जाता है। रक्षा बंधन भाई बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का त्योहार है। यह पर्व सभी धर्म के लोग मानते है। यही इस देश की खूबसूरती हैं। प्रधानाचार्य राम गोपाल ने छात्रों को संबोधित करते ह...