बुलंदशहर, अगस्त 7 -- भाई-बहन के त्योहार रक्षाबंधन पर रोडवेज बहनों को 36 घंटे निशुल्क रोडवेज बसों में सफर कराएगा। प्रदेश सरकार ने निशुल्क सफर कराने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं परिवहन निगम के अफसरों ने तैयारियां कर ली हैं। बसों की मरम्मत के साथ साफ-सफाई करा ली गई है। त्योहार पर रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। परिवहन निगम में बुलंदशहर डिपो पर 120 रोडवेज बसें हैं। इसमें 19 बसें अनुबंध वाली हैं। वहीं खुर्जा में करीब 90 बसें संचालित हैं। अब रक्षाबंधन के त्योहार पर रोडवेज निगम महिलाओं को 36 घंटे फ्री सफर कराएगा। रक्षाबंधन से पहले 8 अगस्त की सुबह छह बजे से 10 अगस्त तक महिलाओं के लिए रोडवेज बस में निशुल्क सफर की सुविधा रहेगी। सरकार के निर्देश बाद बुलंदशहर, खुर्जा और सिकंदराबाद डिपो ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। सभी बसों का संचालन किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.