मुजफ्फर नगर, अगस्त 12 -- मुजफ्फरनगर। रक्षाबंधन पर्व पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए निगम की बसों में तीन दिन फ्री यात्रा की घोषणा की गई थी। जिसके चलते मुजफ्फरनगर डिपो की बसों में महिलाओं के साथ एक सहयात्री सहित एक लाख 28 हजार यात्रियों ने सफर किया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने आठ अगस्त सुबह छह बजे से फ्री यात्रा की घोषणा की थी, जो 10 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाओं को उपलब्ध कराई गई। परिवहन विभाग ने करीब एक करोड़ 15 लाख 54 हजार धनराशि का क्लेम शासन को भेजा है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओें को सहयात्री सहित तोहफा देते हुए तीन दिन तक निगम की बसों में फ्री यात्रा की घोषणा की गई थी। फ्री यात्रा के चलते तीन दिन में मुजफ्फरनगर डिपो की बसों में महिलाओं व सहयात्रियों सहित एक लाख 28 हजार यात्रियों ने निशुल्क अपने गंतव्य त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.