नई दिल्ली, अगस्त 6 -- हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को खास तोहफा दिया है। 9 अगस्त को रक्षाबंधन के त्योहार पर महिलाएं हरियाणा रोडवेज की सरकारी बसों पर मुफ्त में सफर कर सकेंगी। इस सुविधा का लाभ 8 अगस्त को भी मिलेगा। उनके साथ 15 साल तक का बच्चा भी मुफ्त में सफर कर सकेगा। हरियाणा में सरकार ने 2014 से हर साल रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए फ्री बस सर्विस शुरू की थी। बुधवार को चंडीगढ़ में परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंजूरी दे दी है। सरकार ने रक्षाबंधन के दिन सभी आयु वर्ग की महिलाओं को उनके बच्चों के साथ राज्य सहित चंडीगढ़ व दिल्ली तक चलने वाली हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का निर्णय लिया है।दो दिन बस में फ्री सफर 8 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 9 अग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.