देहरादून, अगस्त 9 -- रक्षाबंधन पर शनिवार को राजभवन में अलग-अलग इलाकों से पहुंची छात्राओं ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को राखी बांधी। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने रक्षासूत्र बांधकर राज्यपाल के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं दीं। एसओएस चिल्ड्रन विलेज भीमताल, सेपियंस स्कूल विकासनगर और हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड की छात्राओं ने भी राज्यपाल को राखी बांधी। राज्यपाल ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए अपना आशीर्वाद दिया और कहा कि ऐसे त्यौहार हमें अपने संबंधों की पवित्रता और समाज में एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देते हैं। इस मौके पर राज्यपाल की पत्नी गुरमीत कौर, वित्त नियंत्रक राज्यपाल डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.