पटना, अगस्त 7 -- परिवहन विभाग 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन महिलाएं और छात्राएं बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की सिटी सर्विस की बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। इसमें पिंक सिटी की बसें भी शामिल रहेंगी। यह सुविधा महिलाओं और छात्राओं को सुबह छह बजे देर शाम तक मिलेगी। रक्षाबंधन के दिन सभी मार्गों की सिटी सर्विस में यह मुफ्त सुविधा दी जायेगी। पूर्व की तर्ज पर यह सुविधा देने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये गए हैं। परिवहन विभाग का मानना है कि रक्षाबंधन के दिन महिलाओं और छात्राओं को आवागमन में परेशानी नहीं हो, इसको लेकर यह सुविधा देने का निर्णय लिया गया है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा ने बताया कि 2018 से पटना शहर के विभिन्न मार्गों पर बिहार राजपथ परिवहन निगम सिटी बस चला रहा है। महिलाओं के बीच सिटी बस सेवा काफी लोक...