गाज़ियाबाद, अगस्त 4 -- ट्रांस हिंडन। रक्षाबंधन पर बहनों को निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही, 250 अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी। परिवहन निगम हर साल बसों में रक्षाबंधन पर महिलाओं को निशुल्क यात्रा कराता है। मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक, आठ अगस्त की सुबह छह से 10 अगस्त की रात 12 बजे तक बसों में महिलाओं से टिकट का शुल्क नहीं लिया जाएगा। पिछले साल यह सेवा डेढ़ दिन के लिए दी गई थी। इस बार ढाई दिन तक यात्रा निशुल्क रहेगी। यह सेवा नगरीय बस सेवा की बसों में भी लागू होगी। सभी रूटों पर महिलाएं निशुल्क सफर कर सकेंगी। कौशांबी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अंशु भटनागर ने बताया कि रक्षाबंधन को देखते हुए सभी परिचालकों को निर्देश दिया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.