पटना, अगस्त 8 -- रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बिहार सरकार ने माताओं और बहनों को बड़ी सौगात दी है। नौ और 10 अगस्त को बिहार में बसों में सफर करने वाली महिलाओं से कोई किराया नहीं लिया जाएगा। इस बाबत बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा की ओर से पत्र जारी कर दिया गया है। पत्र के अनुसार, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की सभी बसों में महिलाओं एवं छात्राओं के लिए रक्षा बंधन के पावन मौके पर 9 और 10 अगस्त को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा दी जाएगी। बसों में सफर करने के लिए महिलाओं और छात्राओं को कोई शुल्क नहीं देना होगा। यह सुविधा 9 अगस्त (शनिवार) सुबह 6 बजे से 10 अगस्त (रविवार) देर शाम तक लागू रहेगी। इसके तहत सभी आयुवर्ग की महिलाएं, चाहे वे छात्राएं हों या कामकाजी, बिना टिकट के निगम की पिंक, साधारण और डीलक्स बसों में यात्रा कर सकेंगी। इन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.