फिरोजाबाद, अगस्त 10 -- फिरोजाबाद। रक्षाबंधन के पर्व पर भी शहर में जाम की स्थिति रही। जलेसर रोड पर पुलिस ने यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने बैरीकेडिंग लगाई थी, लेकिन इसके बाद भी इस मार्ग पर ई रिक्शा एवं कारों के दौड़ने से दिन भर जाम की स्थिति रही। सुबह 11 बजे तो जाम के चलते लोगों का यहां पर पैदल निकलना भी मुश्किल था। वहीं हाईवे पर भी वाहनों का दबाव बढ़ गया। इसके चलते चौराहों पर लंबी लाइन लगी रही। शनिवार को रक्षाबंधन का पर्व था। इसके चलते शहर के बाजारों में भीड़ की स्थिति रही। लोग मिठाई एवं अन्य खरीदारी करने के लिए शहर में निकले तो उन्हें शहर की राहों पर जाम का सामना करना पड़ा। क्लब चौराहा से सेंट्रल टॉकीज चौराहा तक का सफर खासा मुश्किल रहा। दो पहिया वाहन छोड़िए, पैदल निकलने वाले भी बर्फखाना चौराहा से आगे फंस गए। हालांकि क्लब चौरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.