कौशाम्बी, अगस्त 11 -- मंझनपुर, संवाददाता कोखराज के एक गांव की विवाहिता से रिश्तेदार ने ही दुष्कर्म किया। विवाहिता ने पति को जानकारी दी तो आरोपी के साथियों ने फोन कर उसे धमकी देना शुरू कर दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी व उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह भी आरोपी है कि आरोपी ने वीडियो बना लिया है। कोखराज के एक गांव की विवाहिता के घर में रक्षाबंधन के दिन उसके पति के मामा का लड़का सचिन निवासी पवइया, करारी आया था। आरोप है कि घर में विवाहिता को अकेला देख सचिन ने उसके साथ जबर्दस्ती दुष्कर्म किया। विरोध करने पर सचिन ने जान से मारने की धमकी दी। महिला ने इसकी जानकारी अपने पति को दी। पति ने सचिन से उलाहना दिया। साथ ही कार्रवाई कराने की बात कही। इसके बाद सचिन ने अपने साथी शिवबोध व तेजा के जरिए विवाहिता को फोन कराकर धमकी दिलवाना शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.