हजारीबाग, जून 7 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। भुताही मुरगांव एवं नावाडीह के संयुक्त प्रसादी सरैय वन रक्षाबंधन की दूसरी वर्षगांठ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर वनदेवी की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरूआत हुई। ग्रामीणों ने वन वृक्षों पर लाल रक्षासूत्र बांधकर इसे बचाने का संकल्प लिया। इको वन समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुष्यंत कुमार मेहता ने कहा कि बढ़ती आबादी के मद्देनजर पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए पेड़-पौधों का अधिक से अधिक विस्तार करने की जरूरत है। शहरीकरण, औद्योगिकीकरण एवं प्रदूषण को लेकर समस्याएं बढ़ी है। इसके निदान के लिए सभी को जागरूक होना होगा। वनों की अवैध कटाई रोकनी होगी। अपने आसपास अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने होंगे। मूलचंद ठाकुर एवं जीवलाल गुरूजी ने गीतों के जरिए लोगों को पेड़-पौधों को बचाने ...