वाराणसी, अगस्त 8 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। भाई-बहन के बीच मधुर संबंधों का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन के पूर्व बहनों ने फौजी भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। गुरुवार को छावनी स्थित 39 गंगा टास्क फोर्स के कैंप में नमामि गंगे गंगा विचार मंच महानगर की ओर से आयोजित राष्ट्ररक्षा पर्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कई महिलाओं ने कलावा एवं फूल-पत्तियों से हस्तनिर्मित राखियां बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जवानों की ओर से बहनों को उपहार में पौधे दिए गए। तो बहनों ने भी राष्ट्रहित में सहयोग देने का वचन दिया। कहा कि देश के लिए घर और अपने स्वजनों से दूर रहकर जवानों ने हम सबके परिवार को सुरक्षित वातावरण दिया है। गंगा टास्क फोर्स के सूबेदार देवेंद्र बसनेट, नमामि गंगे के जिला संयोजक शिवम अग्रहरि के संयोजन में सभी पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.