फिरोजाबाद, अप्रैल 11 -- फिरोजाबाद। महावीर जयंती पर लायंस क्लब ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। लॉयंस क्लब पदाधिकारियों ने रक्तदान का महत्व बताते हुए कहा कि क्लब सदैव जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहेगा। जिला अस्पताल ब्लड बैंक में महावीर जयंती पर आयोजित शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ.नवीन जैन एवं ब्लड बैंक की गरिमा सिंह ने किया। वक्ताओं ने रक्तदान के फायदे गिनाते हुए कहा कि रक्तदान से हृदय स्वस्थ रहता है। दिल की बीमारियां एवं स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है। शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित हो जाती है तथा वजन भी कम होता है। कैंसर का खतरा भी कम होता है तथा शरीर में खून की कमी पूरी करने की प्रक्रिया तेज हो जाती है। रक्तदान के बाद खून की कमी एक-दो दिन में ही पूरी हो जाती है। ब्लड प्रेशर नॉर्मल होता है तथा रक्त लगातार बढ़ता रहता है। रक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.