बोकारो, नवम्बर 24 -- पेटरवार,प्रतिनिधि। प्रखंड के लेपा ग्राम में लेपो इलेवन स्टार क्लब के तत्वावधान में आयोजित आठ दिवसीय लेपो प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच लेपो रकुआ इलेवन व प्रवीण इलेवन के बीच खेला गया, जिसमें रकुआ की टीम सात विकेट से जीत हासिल किया। इसके पूर्व टूर्नामेंट का उद्दघाटन समारोह के मुख्य अतिथि गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। यह टूर्नामेंट 23 से 28 नवंबर तक चलेगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक लंबोदर महतो ने कहा कि खेल युवा ऊर्जा, अनुशासन और टीम भावना का प्रतीक है। ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सभी आयोजकों और खिलाड़ियों को उन्होंने शुभकामनाएं दी। इस मौके पर टूर्नामेंट कमिटी के सुनील महतो, अरविंद कुमार, अरविंद महतो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.