नई दिल्ली, दिसम्बर 4 -- रकुल प्रीत सिंह की चमकती स्किन कैमरे से कभी नहीं छिपती। शूटिंग से लेकर घर की फोटोज में रकुल की ग्लोइंग स्किन अट्रैक्ट कर लेती है। अपनी चमकती स्किन का सिंपल सा सीक्रेट रकुल ने सोशल मीडिया पर भी फैंस के साथ शेयर किया है। जिसमे उन्होंने बताया कि आखिर वो कैसे घर के किचन में मौजूद चीजों का इस्तेमाल कर खूबसूरती को निखारने का काम करती हैं। लेटेस्ट इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वो सिंपल रसोई में रखीं चीजों केला, शहद, आलू, दही, टमाटर, मलाई से बजट फ्रेंडली फेस पैक तैयार करती हैं।घर के नुस्खों से पाती है निखार लेटेस्ट इंटरव्यू में रकुल ने करिश्मा मेहता को बताया कि वो हल्दी, बेसन, बनाना मास्क को यूज करती हैं। रकुल बताती है स्किन की जरूरत के मुताबिक वो अलग-अलग फेस पैक बनाकर लगाती है।टैनिंग दूर करने के लिए अपनाती हैं मां का नुस...