अयोध्या, फरवरी 19 -- अयोध्या संवाददाता। रकम दोगुना करने का झांसा देकर इनायतनगर थाना क्षेत्र निवासी से चार लाख 93 हजार 967 रूपये की ठगी के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय बलराम दास की अदालत ने आरोपित नितिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया था। पीड़ित शरविंद के प्रार्थना पत्र पर अदालत ने थानाध्यक्ष इनायतनगर को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। पीड़ित के अधिवक्ता संजीव यादव ने बताया कि मामला 21 अगस्त 2024 का है। पीड़ित को फोन के माध्यम से झांसा दिया गया था कि जो भी रकम भेजी जाएगी,उसका दोगुना भुगतान होगा। लालच में पीड़ित ने अपने बैंक खाते और अन्य से रूपये भेज दिया। परिपक्व रकम की मांग पर रकम के बढ़कर 17 लाख 59 हजार 586 रूपये होने और 23 अक्टूबर 2024 को भुगतान की बात कही...