घाटशिला, जनवरी 30 -- प्रखंड के रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग गितीलता में गुरुवार को विश्व कुष्ठ उन्मूलन दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम काॅलेज के चेयरमैन रामबचन ने कहा कि नर्सिंग कॉलेज के अंतर्गत हमारा उद्देश्य सिर्फ विद्यार्थियों को सिलेबस पढ़ाना नहीं बल्कि स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर जागरुक करना भी है। सचिव गौरव बचन ने भी नर्सिंग काॅलेज के इस प्रयास की सराहना की। इस विषय पर बीएससी की लेक्चरर संध्या के द्वारा एक पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन दिया तदुपरांत संकाय के प्रथम सेमेस्टर के छात्रों ने ब्रेकिंग द चेन्स ऑफ स्टिग्मा: ए लेप्रोसी-फ्री वर्ल्ड शीर्षक से एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक मंचन से दर्शाया गया कि बिना किसी डर के कुष्ठ रोग का सामना कैसे किया जाए। इसके अतिरिक्त जीएनएम, एएनएम और बी.एससी. द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.