औरंगाबाद, मार्च 26 -- कुटुंबा थाना क्षेत्र के जमुआ के रंजीत पासवान की हत्या गत दिनों अपराधियों ने गोली मारकर कर दी थी। इस हत्याकांड की जांच करने मंगलवार को लोजपा (आर.) का एक दल केंद्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान के निर्देश पर पहुंचा। जांच दल का नेतृत्व डॉ श्यामदेव पासवान कर रहे थे। इस दल में राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार मुन्ना, राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रकाश चंद्रा, प्रदेश प्रवक्ता कुमार सौरभ सिंह तथा पूर्व जिप उपाध्यक्ष पंकज पासवान शामिल थे। परिजनों ने बताया कि वे बाइक से औरंगाबाद जा रहे थे। संडा-मटपा रोड में कंठी बिगहा मोड़ के समीप अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। इस मामले में मां जमुआ निवासी विमला कुंवर के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जमुआ गांव के चिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.