धनबाद, अगस्त 17 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता बरटांड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव शनिवार को बस स्टैंड मंदिर परिसर में उत्साह और गहमागहमी के बीच हुआ। इस चुनाव में रंजीत सिंह अध्यक्ष चुने गए। संतोष चौरसिया सचिव बने हैं। मुकेश गुप्ता निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुने गए। चुनाव की पूरी प्रक्रिया जिला चैंबर द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक वरीय उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता, मनोरंजन सिंह और उपाध्यक्ष विकास कंधवे की देखरेख में कराई गई। कुल 166 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद तीन चरणों में मतगणना की गई। अध्यक्ष पद पर रंजीत सिंह, विवेक कुमार भगत और जयप्रकाश सिंह मैदान में थे। इस पद पर पांच मत रद्द हो गए। कुल 161 वैध मतों में रंजीत सिंह को 68 वोट मिले और वे 20 मतों से विजयी घोषित किए गए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी विवेक कुमार भगत को 48 मत मिले। तीसरे नंब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.