चक्रधरपुर, मार्च 18 -- मनोहरपुर।मनोहरपुर प्रखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अंतिम निर्णय लेते हुए जिला परिषद उपाध्यक्ष मनोहरपुर भाग 2 के जिप सदस्य रंजीत यादव को झामुमो का मनोहरपुर प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। झामुमो जिला संयोजक मंडल के सोनाराम देवगन ने पत्र जारी कर रंजीत यादव समेत अन्य विभिन्न प्रखंड के प्रखंड अध्यक्षों के नाम जारी किए। मनोहरपुर प्रखंड के उपाध्यक्ष के रूप में प्रकाश हेमब्रम,फैलीक्स टोप्पो जॉन बडिंग का चयन हुआ,जबकि प्रखंड सचिव किशोर खलखो आदि का चयन हुआ।वहीं आनंदपुर के सिलिबिरियुस तिर्की को प्रखंड अध्यक्ष बनाया है। जबकि उपाध्यक्ष में कौशल भुइया,श्रीयुस लुगुन,संजय धंवार को बनाया। जबकि राजू सिंह को सचिव बनाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.