गिरडीह, फरवरी 21 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह नगर निगम वार्ड नंबर 10 में लगातार तीन बार से जीत दर्ज कर रहे वार्ड पार्षद रंजीत यादव ने पत्नी संग जनसंपर्क कर मांगा समर्थन। विकास कार्यों के दम पर चौथी बार मैदान में उतरे रंजीत यादव ने दर्जनों मोहल्लों का दौरा कर जनता से आशीर्वाद मांगा। समर्थकों के साथ गली-गली घूमकर मतदाताओं से सीधा संवाद किया। और पिछले 15 वर्षों में किए गए नाली, सड़क और स्ट्रीट लाइट के कार्यों का ब्यौरा जनता के सामने रखा। अधूरे प्रोजेक्ट्स को पूरा करने और वार्ड को 'स्मार्ट वार्ड' बनाने का वादा किया। रंजीत ने विश्वास जताते हुए कहा, जनता का अटूट विश्वास ही मेरी असली ताकत है। मैंने हमेशा सेवक बनकर काम किया है और इस बार भी वार्ड की प्रगति के लिए वोट की अपील कर रहा हूं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.