चाईबासा, मार्च 24 -- चाईबासा, संवाददाता। रंजीत यादव निर्विरोध महावीर मंडल के 36वें अध्यक्ष चुने गए। अंतिम समय में एक अन्य प्रत्याशी रितेश कुमार उर्फ पिंटू द्वारा नाम वापस लिए जाने के कारण रंजीत का चुनाव निर्विरोध रूप से हो गया। रविवार को हुए चुनाव में 32 अखाड़ों के 64 नवनिर्वाचित अध्यक्षों तथा महामंत्रियों में से 58 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। चुनाव की प्रक्रिया सुबह 11:30 बजे शुरू होकर संध्या 5 बजे तक चली‌। मुख्य चुनाव अधिकारी सह संरक्षक कैलाश खंडेलवाल, चुनाव अधिकारी सह संरक्षक पवन कुमार शर्मा तथा दिलीप साव के अलावा महावीर मंडल के मुख्य संरक्षक राजकुमार रजक, संरक्षक अनूप कुमार सुल्तानिया, गुरमुख सिंह खोखर, मदन यादव, सिकंदर यादव, रितेश चिरानियां, बंसी यादव, दुर्गा प्रसाद साव, चंदन पांडे, मनोज शर्मा, विजय राज यादव, रवि प्रकाश गुप्ता‌ ...