सहारनपुर, मार्च 16 -- सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र में रंजिश में दो भाईयों पर क्षेत्र में ही रहने वाले दो युवकों ने हॉकी से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान दोनों भाई घायल हुए। आरोपियों के खिलाफ थाना जनकपुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जेल चुंगी पर 13 मार्च को हुई घटना में पुलिस ने अब रिपोर्ट दर्ज की है। मोजम्मपुरा जेल चुंगी निवासी अंतरिक्ष ने बताया कि रात में 12 बजे वह जेल चुंगी पर होलिका दहन देख रहा था। इसी दौरान साहिल और राजा निवासी जेल चुंगी ने पीछे से आकर उसकी कमर पर हॉकी से वार कर दिया। बीच बचाव कराने आए उसके भाई के साथ मारपीट की गई। लोगों के एकत्र होने आरोपी फरार हो गए। मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना जनकपुरी इंस्पेक्टर सतेंद्र नागर ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.