हापुड़, जून 18 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला शिव नगर में रविवार की देर रात छत के रास्ते घर में घुसे पड़ोसियों ने महिला पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। जिससे महिला करीब 80 प्रतिशत झुलस गई। महिला के शोर मचाने पर आनन फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में महिला को नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए दिल्ली के एक अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बताया गया कि दोनों पक्षों में कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। इस घटना से आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला शिवनगर निवासी फूल सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.