बदायूं, फरवरी 11 -- बदायूं, संवाददाता। रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर दी, जिसकी पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फुटेज खंगाल रहे हैं। मामला उसहैत थाना क्षेत्र के भंद्रा गांव का है। गांव के रहने वाले जफीर पुत्र मैनूउद्दीन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ महीने पहले उनके बेटे मोहम्मद शान का गांव के ही कुछ लोगों से कहासुनी हो गई थी। उसी रंजिश को लेकर 8 फरवरी को आरोपी उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मोहम्मद शान के साथ मारपीट की। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, तब तक आरोपी धमकी देते हुए वहां से चले गए। पीड़ित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.