एटा, दिसम्बर 21 -- रंजिश में युवक को गोली मारी गई थी। घायल का उपचार चल रहा है। घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामले में घायल की मां ने आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। थाना जसरथपुर के गांव फर्दपुरा निवासी गुडडी देवी पत्नी संतराम ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 19 दिसंबर को बेटा नीलेश खेत से लौट रहे थे। गांव में बलराम सिंह के समर के पास पहुंचे। वही पर आरोपी सुनील उर्फ भूरे, राधेश्याम निवासी फर्दपुरा, दो अज्ञात साथियों ने बेटे को रास्ते में घेर लिया और बेटे पर फायर कर दिया। पैर में गोली लगने से बेटा घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दो साल पहले फायरिंग हुई थी जिसमें आरोपी पक्ष के लोगों को गोली लग गई थी। जसरथपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में दवि...