शाहजहांपुर, जनवरी 14 -- खुटार थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज न होने का आरोप लगाया है। गांव महेशापुर निवासी दीपक कुमार ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से उसका विवाद चल रहा है। मंगलवार को वह पड़ोसी गांव गेहुआ में लगने वाली बाजार से सब्जी लेकर लौट रहा था। इसी दौरान आरोपितों ने रास्ते में रोककर गाली-गलौज की और लाठी-डंडों व घूंसे से मारपीट की। पिटाई में उसे चोटें आईं। घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपित फरार हो चुके थे। इसके बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर दी, लेकिन अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.