प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 15 -- रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के ज्ञान गौतम से संतोष गौतम का पुराना विवाद चल रहा था। उसी रंजिश में ज्ञान पक्ष के महिलाओं से सोमवार को दोपहर में कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर महिलाओं ने मंजू देवी पत्नी संतोष व खुशी पुत्री संतोष को लाठी से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पिटाई में मां-बेटी बेहोश हो गई। आसपास के लोग बीच-बचाव कर घायल महिलाओं को ट्रामा सेंटर लेकर गए। डॉक्टर ने दोनों घायल महिलाओं का इलाज करने के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं गर्भवती खुशी के पेट में चोट लगने से की हालत गंभीर बनी है। थानाध्यक्ष प्रभात सिंह ने बताया कि दोनों घायल महिलाओं को ट्रामा सेंटर भेजा गया है। पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...