नोएडा, अगस्त 10 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-45 स्थित सदरपुर गांव में बीते गुरुवार रात चार युवकों ने रंजिश में बाइक सवार कंपनीकर्मी को लात-घूंसों से पीटा। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने सेक्टर-39 थाने में तीन नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित रघुनंदन ने पुलिस को बताया कि वह सदरपुर गांव में नागर डेरी के सामने वाली गली में रहते हैं। वह एक कंपनी में नौकरी करते हैं। वह गुरुवार रात करीब 10.30 बजे सेक्टर-78 से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। वह सदरपुर गांव में संदीप चौहान के भूखंड के पास पहुंचे तो वहां पहले से कुछ युवक खड़े थे। इनमें अंबुज राय, अंकुर पंडित, संजू चौहान और एक अज्ञात युवक था। उन युवकों ने रघुनंदन को रोक लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित ने विरोध किया तो लात-घूंसों से पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.