कौशाम्बी, जनवरी 10 -- कोखराज थाना क्षेत्र के टीकरडीह गांव में शुक्रवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इनके बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान महिलाओं समेत छह लोगों को चोटें आई हैं। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले में पवन ड्यूटी पर रहे आरक्षी की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोखराज इलाके में पवन ड्यूटी पर तैनात रहे हेड कांस्टेबल पुष्पराज सिंह ने बताया कि शुक्रवार को झगड़े की सूचना पर वह टीकरडीह गांव पहुंचे। वहां जांच-पड़ताल के दौरान पता चला कि दो पक्षों के बीच पुरानी बातों को लेकर मारपीट हुई है। इस दौरान एक पक्ष से सुनीता देवी, राममूरत व नीता देवी को चोटें आई हैं। जबकि, दूसरी ओर से शिव प्रसाद, उसकी पत्नी तथा इंद्रजीत घायल हुए हैं। सुनीता व शिव प्रसाद को गंभीर चोटें आई हैं। एंबुलेंस की मदद से दोन...