प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 4 -- सुवंसा। फतनपुर थाना क्षेत्र के छानापार गांव निवासी अशोक दुबे ने बताया कि बुधवार सुबह रंजिश को लेकर विपक्षी हमलावर हो गए। आधा दर्जन लोगों ने लाठी-डंडा लेकर उन्हें मारने के लिए दौड़ा लिया। उन्होंने घर के अंदर घुसकर दरवाजा बंद कर लिया तो ईंट पत्थर चलाने लगे। दरवाजे पर रखा पंखा और चारपाई तोड़ डाली। उन्होंने पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.