गोरखपुर, नवम्बर 11 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। थाना खोराबार क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हमले के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आवेदक द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया कि विपक्षी पक्ष ने पुरानी रंजिश के कारण एक राय होकर आवेदक के पिता पर जानलेवा हमला किया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में थाना खोराबार में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने जांच के दौरान अभियुक्त सीताराम निवासी जंगल रामगढ़ उर्फ चवरी को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.