गुड़गांव, जनवरी 13 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। साइबर सिटी के पॉश इलाके डीएलएफ फेज-2 स्थित साइबर हब में खाने की मेज से शुरू हुआ विवाद मारपीट और जान से मारने की धमकी तक जा पहुंच गया। जिम में होने वाली पुरानी बहसबाजी का बदला लेने के लिए एक युवक ने अपने पिता, भाई और अन्य साथियों के साथ मिलकर एक कारोबारी और उसके दोस्त पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी, उसके पिता और भाई सहित आठ लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट की संगीन धाराओं के तहत डीएलएफ फेज-दो थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-47 मालिबु टाउन निवासी शिकायतकर्ता दिवायंशु बवेजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका कारोबार है। वह सेक्टर-49 स्थित जिम में एक्सरसाइज करने जाते हैं। वहां उनकी पहचान जसकरण गौरी नाम के युवक से हुई, जिससे प...