कन्नौज, अप्रैल 29 -- कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बरौली में रंजिश को लेकर दबंग ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोपित के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बरौली गांव निवासी प्रमोद कुमार पुत्र स्वर्गीय राम प्रसाद ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि विगत 26 अप्रैल की शाम वह अपने दरवाजे पर बैठा था। तभी गांव का ही मानसिंह पुत्र मेवाराम वहां पहुंच गया और रंजिश को लेकर उसे गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने प्रमोद कुमार को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। चीख पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकला। पीड़ित ने आरोपित के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.