उरई, फरवरी 19 -- जालौन। कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते पिता, पुत्र और मां द्वारा एक युवक के घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना में घायल युवक की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के औरेखी निवासी गोपाल जी मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 फरवरी 2026 की शाम करीब 7 बजे वह अपने साथी विकास नगायच के साथ गांव की दूध डेरी पर गए थे। वहां पुरानी रंजिश को लेकर गांव के सूर्य प्रताप ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ता देख वह बिना किसी जवाब के अपने घर लौट आए। आरोप है कि कुछ ही देर बाद सूर्य प्रताप अपने पिता अरविंद व मां के साथ लाठी-डंडे लेकर गोपाल के घर पहुंच गए। तीनों ने घर में घुसकर गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से मारपीट कर दी, जिससे गोपाल जी ...