मेरठ, जून 10 -- दौराला। नगर पंचायत लावड़ के बाजार में खोखा दुकानदार को एक युवक ने अपने 10-12 साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर खोखे में तोड़फोड़ कर दी। दुकानदार को बचाने आए उसके भाई के साथ भी मारपीट की और छुरे से हमला कर दिया। आसपास के व्यापारियों को आता देख आरोपी भाग निकले। घायल अवस्था में दुकानदार ने चौकी पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं। चौकी पर दी तहरीर में लावड़ निवासी पीड़ित दुकानदार जीशान ने बताया कि उसके खोखे पर सामान खरीदने को लेकर कुछ दी पूर्व लावड़ निवासी सारिक से कहासुनी हो गई थी। इस कारण वह उससे रंजिश रखने लगा। रविवार देर रात लगभग साढ़े 10 बजे आरोपी अपने साथियों के साथ उसके खोखे पर पहुंचा और गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। साथ ही खोखे में तोडफोड़ कर दी। उसके भाई अंसार ने उसे बचाने और बीच बचाव का प्रयास किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.