मुरादाबाद, सितम्बर 8 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालापुर पीपलसाना में पुरानी रंजिश के चलते एक परिवार पर पड़ोसियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे नाज़ुक हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालापुर पीपलसाना निवासी मुन्ना सिंह पुत्र फूलचंद ने पुलिस को दी तहरीर देकर कहा कि चार सितंबर की शाम करीब सात बजे गांव के ऋषिपाल पुत्र कुड़वा, राजवीर पुत्र ऋषिपाल और मुन्नी देवी पत्नी ऋषिपाल लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर जबरन उसके घर में घुस आए। आरोप है कि राजवीर और ऋषिपाल ने गाली-गलौज करते हुए उसके बेटे रिंकू पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और वह खून से लथपथ होकर बेहोश हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.