बुलंदशहर, मई 10 -- कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मंशागड़ी नगलिया में दबंगों ने घर में घुसकर एक परिवार के कई लोगों को हमला कर घायल कर दिया। हमले में एक महिला और युवती समेत आठ लोग घायल हो गए। गांव में तनाब को देखते हुए पुलिस बल तैनात है। देहात पुलिस ने आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया गया है। देहात क्षेत्र के गांव मंशागढ़ी नगलिया में गांव के रहने वाले दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। गुरुवार की देर रात दोनों पक्ष के लोगों में कहासुनी हो गई। एक पक्ष ने घर में घुसकर दूसरे पक्ष पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। मारपीट में दोनों पक्ष से महिला और युवती समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों में सीमा पत्नी सुधीर कुमार, सुधीर पुत्र हरी सिंह, रामकुमार पुत्र कन्छी सिंह, दिव्या पुत्री धर्म प्रकाश, करन पुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.