लखनऊ, फरवरी 23 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर इटौंजा ओवरब्रिज के ऊपर पुरानी रंजिश को लेकर बाइक से लखनऊ जा रहे दो युवकों को पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक हाईवे पर गिर पड़े और दस फुट तक तक घिसटते चले गए। आरोप है कि कार से उतरे लोगों ने बाइक पर पीछे बैठे युवक को लोहे की रॉड और डंडों से बेरहमी से पीटा। गंभीर रूप से घायल युवक को हमलावर जबरन कार में बैठाकर अपने साथ ले गए और बाद में लखनऊ के भीठौली क्षेत्र के पास घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। परिजनों का आरोप है कि सीतापुर जनपद के अटरिया थाना क्षेत्र के बिरसापुर गांव निवासी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि उनका भाई आलोक सिंह गांव के ही हर्ष पांडे के साथ बाइक से लखनऊ जा रहा था। इटौंजा ओवरब्रिज पर कार सवार लोगों ने जानबूझकर टक्कर मारी और उसके बाद आलोक ...