प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 3 -- कुंडा। कोतवाली के मियां का पुरवा बरई पनाहनगर गांव निवासी लल्ली पटेल के 25 वर्षीय बेटे रोशन लाल पटेल और 24 वर्षीय बहू मालती देवी पत्नी रोशन लाल को आपसी रंजिश के चलते मंगलवार रात परिवार के ही लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित रात में ही कोतवाली पहुंच कर मामले की शिकायत की। दरोगा चरन सिंह ने घायलों का सीएचसी में इलाज करा घर भेज दिया। बुधवार सुबह पीड़ित कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...